शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में कल पुलिस ने एक पीडि़त महिला की शिकायत पर से आरोपी पति और सास, ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। उक्त आरोपी पिछले लंबे समय से बहू को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे और 19 मार्च को आरोपियों ने बहू की मारपीट कर घर से भगा दिया।
पीडि़त सोमवती पत्नि राजू कुशवाह ने करैरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति राजू, सास धंतीबाई, ससुर कमल सिंह उसे पिछले 7 माह से दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे हैं और 19 मार्च को उसके ससुरालीजनों ने उसकी मारपीट कर यह कहते हुए घर से निकाल दिया कि वह अपने मायके से एक एलसीडी, अलमारी और दो लाख रूपये नगद लेकर आए। जिस पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ धारा 498 ए दहेज प्रताडऩा सहित 323 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।