आगजनी के मामले में तीन संदेहियों पर मामला दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 माह पहले हुई आगजनी के मामले में फरियादी के संदेह के आधार पर शिवपुरी के बस ऑपरेटरों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज किया है। आगजनी की घटना फरियादी और आरोपियों के बीच पूर्व में पार्टनरशिप का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा के मुताबिक अजीत सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी टोंगरा के एक स्कॉर्पियो वाहन और ट्रेक्टर के टायर सहित कुछ पाईपों में 1 नबंवर 2013 को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी थी। जिससे फरियादी का स्कॉर्पियो वाहन जलकर राख हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन घटना के बाद फरियादी अजीत सिंह ने शिवपुरी के  बस ऑपरेटर सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, रविन्द्र सिंह भदौरिया और देवेन्द्र उर्फ दीपू के ऊपर संदेह जाहिर किया और पुलिस को सूचना दी। साथ ही उसने पुलिस को बताया कि पूर्व में संदेहियों से उसकी पार्टनरशिप थी। बाद में दोनों के बीच पार्टनरशिप टूट गई और उसी समय से दोनों के बीच मन मुटाव पैदा हो गया और इसी का बदला लेने के लिए तीनों ने मिलकर यह घटना कारित की है। फिलहाल पुलिस ने फरियादी के संदेह के आधार पर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!