कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी राई निवासी एक आदिवासी की शादीशुदा बेटी करीब एक माह पूर्व सदिंग्ध हालातों में लापता हो गई है। पिता ने अपनी बेटी को मानव तस्कारो द्वारा बेचे जाने की अंशका जताई है। पीडि़त आदिवासी ने एसपी शिवपुरी को आवेदन सौपकर बेटी को तलाश कर उचित कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ी राई थाना कोलारस निवासी गुड्डा पुत्र नेहनु जाटव दो माह पूर्व मजदूरी करने के लिए इंदौर गया था। इस कारण अपनी शादी शुदा बेटी रीना जाटव उम्र 21 को उसके नाना-नानी अपने घर पचावली ले गए। करीब एक माह बाद वह अपनी बेटी को लेने अपनी ससुराल पहुंचा ता सास मानोबाई ने कहा वह तो अपनी ससुराल इचौलिया चली गई है। इसके बाद वहां रीना के ससुराल गया तो रीना के पति बलवीर ने कहां रीना तो यहां आई ही नही है। रीना के पिता को अंशका है कि उसकी बेटी को बेच दिया गया है। रीना के पिता गुड्डा ने पुलिस को आवेदन सौपकर न्याय के गुहार की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।