शिवपुरी। फिजीकल चौकी अंतर्गत बाबू क्वार्टर क्षेत्र से प्रक्टिकल का पेपर देने गई एक छात्रा लापता हो गई। छात्रा के परिजनो ने छात्रा को हर जगह तलाशा परन्तु कोई सुराग नही लगा तो मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने छात्राा के गायब होने की सूचना पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छात्रा को तलाशने का काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबू क्वार्टर क्षेत्र में रहने वाले दाताराम प्रजापति ही साढ़े बारह वर्षीय बेटी नीतू एमीनेंट स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। गुरूवार की दोपहर 12 बजे वह प्रक्टिकल देने के लिए स्कूल गई परंतु शाम तक वापिस घर नही लौटी तो परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की तो परिजनो ने उसकी अपने स्तर से काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा,तो नीतू के परिजनो ने शुक्रवार की सुबह चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।