शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया ने आज नामांकन पत्र दाखिल करते हुए अपनी संपत्ति सहित पूरा ब्यौरा दिया।
हलफनामें के मुताबिक पवैया लाखों की चल-अचल संपत्ति के मालिक है और उनके पास कुल मिलाकर 88 लाख 60 हजार 522 रूपए की संपत्ति है। पवैया अयोध्या प्रकरण में नामजद रहे है।
श्री पवैया के पास नकदी 9 लाख 14 हजार 230 रूपए, पत्नी माया सिंह के पास 72400 रूपए तथा बैकों में डिपोजिट 1 लाख 6 हजार 492 रूपए तथा बैंको में 4 लाख 88 हजार 178 रूपए तथा पत्नी के बैंक खाते में 6698 रूपए जमा है। इसके अलावा उनके पास शेयर 76 हजार 448 रूपए, पॉलिसी 2 लाख 10 हजार व पत्नी के नाम से पॉलिसी 1 लाख 45 हजार रूपए की है। श्री पवैया के पास 15 लाख 45 हजार रूपए के सोने -चांदी के जेवरात तथा उनके पास अन्य अचल संपत्ति है। वे एक रिवाल्वर तथा रायफल का भी शौक रखते है। श्री पवैया न ग्वालियर से सिविल इंजीनियर का डिप्लोमा किया है।
उनके टेलीफोन का 72 हजार का बिल शेष है जिसका प्रकरण अभी लंबित है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।