क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई ने प्रेम व सद्भाव के साथ मना होली मिलन समारोह

shailendra gupta
0
शिवपुरी- प्रेम व सद्भाव के साथ मिलकर गत दिवस अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया।
यह कार्यक्रम स्थानीय इंदिरा नगर स्थित क्षत्रिय महिला प्रदेश इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह चौहान के निवास स्थल पर मनाया गया जहां स्वयं महिला इकाई प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी क्षत्रिय महिलाओं को इस पावन पर्व की शुभकामनाऐं दी और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। 


इस दौरान कार्यक्रम में साधना सोलंकी, ममता सेंगर, मीरा सिकरवार, मधु राठौड़, रतन राठौड़, अमिता जादौन, मीरा कुशवाह, कमलेश चौहान, मनोरमा भदौरिया, कविता सिंह, सोनू गौर, सुनीता गौर, सरोज कुशवाह, पूजा परिहार, उमा परिहार, ममता राठौड़, सरिता चौहान, मुन्नी चौहाद आदि ने शामिल होकर इस आयोजन को भव्यता प्रदान की और एक-दूसरे के साथ होली के पर्व की खुशियों को मिलकर बांटा। साथ ही कार्यक्रम में क्षत्रिय महिलाओं ने आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी बनाई जिसमें सर्वप्रथम नि:शुल्क प्याउ व्यवस्था को स्थापित करने पर महिलाओं ने जोर दिया। इस अवसर पर गुला लगाने के बाद मिष्ठान वितरण किया गया और मिलकर होली मिलन समारोह मनाया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!