भोपाल। आम आदमी पार्टी के गुना/शिवपुरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी शैलेन्द्र सिंह सहित 4 नेताओं पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने गैंगरेप का आरोप दाखिल किया है। सनद रहे कि शैलेन्द्र सिंह चैक बाउंस के मामले में भी आरोपी रहे हैं।
महिला कार्यकर्ता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक शैलेन्द्र सिंह एवं अन्य 3 नेता कई बार उसे दिल्ली ले गए एवं उसके साथ गैंगरेप किया।
शिकायत ग्वालियर पुलिस के कंपू थाने में प्रस्तुत की गई है। थाना इंचार्ज श्री तोमर ने बताया कि वो स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं एवं गुरूवार तक जांच पूरी कर ली जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।