शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में कल कुएं में एक व्यक्ति की लाश उतराती हुई मिली जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक लाश की शिना त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर साहब सिंह यादव के खेत में स्थित कुएं में एक युवक की लाश उतराती हुई मिली जिसे संतोष सिंह यादव नामक युवक ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कुएं से निकलवाया और उसकी शिना ती गांव वालों से कराई, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना। जिस कारण उसकी शिना ता नहीं हो सकी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।