शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहनिवास में शौचालयों के निर्माण के लिए आए पैसे का आहरण करने के बाबजूद शौचालयों का निर्माण न कराने वाली महिला सरपंच के खिलाफ पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
ग्राम पंचायत सिंह निवास में शौचालयों के निर्माण के लिए ४८०० रूपये प्रति शौचालय के मान से १३ लाख ८० हजार रूपये आया था। उक्त राशि में से सरपंच शिवकली आदिवासी ने २ जनवरी २०१३ से ३१ मई २०१३ के बीच एक लाख ३८ हजार रूपये का आहरण कर लिया परंतु शौचालयों का निर्माण नहीं करवाया। पुलिस ने विकास खंड समन्वयक अश्विनी कुमार दीक्षित की शिकायत पर आरोपी महिला सरपंच शिवकली आदिवासी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।