स्टोव फटने से महिला झुलसी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गुजरात के राजकोट में मंगलवार को एक महिला खाना बनाने के दौरान स्टोव फटने से बुरी तरह घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में सबसे पहले शिवपुरी जिले के बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, यहांं उसकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। महिला के बुरी तरह झुलसने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला के परिजनों ने बताया कि पूजा (25)पत्नी धर्मेन्द्र धानुक निवासी जुबेरा मगरदा श्योपुर अपने पति के साथ मजदूरी करने गुजरात के राजकोट गई थी। मंगलवार को जब वह घर में स्टोव पर खाना बना रही थी तभी अचानक स्टोव का टैंक फट गया। इस विस्फोट से पूजा बुरी तरह झुलस गई। परिजनों के अनुसार जानकारी के अभाव में महिला का इलाज पहले राजकोट में न करवाते हुए उसे पहले अपने गांव लाए। फिर हम नजदीक स्थित बैराड़ स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अस्पताल रैफर कर दिया और अब यहां महिला का बर्नवार्ड में इलाज चल रहा है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!