पोहरी के कांग्रेसियों ने डबरा जाकर भाजपा ज्वाइन की

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लोकसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आते जा रहे हैं और राजनेताओं में एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला तेजी से बढ़ता जा रहा है।

हाल ही में कांग्रेस दिग्गज नेताओं सहित छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा वहीं भाजपा के नेताओं ने भी भाजपा से अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामा। इसी तारतम्य में पोहरी विधानसभा क्षेत्र के 1 दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनमें धीरज सिंह रावत प्रति समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत पोहरी सहित जनपद सदस्य राजेन्द्र परिहार, मीना परिहार, सीताराम परिहार, मण्डी डायरेक्टर काशीबाई, नंदकिशोर कुशवाह जनपद सदस्य पोहरी, धीरज सिंह रावत पूर्व सरपंच बैराड, ढिल्लन शर्मा, सेंटू तोमर सरपंच गुरिच्छा, घंसू बाथम सरपंच कालामढ़ सहित अनेक  कांग्रेसियों ने कल डबरा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जहां श्री तोमर ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे अपील की कि नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वह जी जान से जुट जाएं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!