गोली अभी भी फंसी है भाजपा नेता के सीने में, आरोपी अरेस्ट

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खनियांधाना बस स्टैंड पर गुरुवार की शाम शतरंज खेल रहे भाजपा नेता नवलकिशोर चौबे के सीने में फंसी गोली डॉक्टरों ने नहीं निकाली। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस दविश दे रही है। गोली मारने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका।

भाजपा नेता नवलकिशोर चौबे के पुत्र बृजेंद्र ने बताया कि झांसी से भोपाल अस्पताल में पिताजी को भर्ती कराया है। वहां डॉक्टरों का कहना है कि गोली पसलियों के बीच में फंसी है, जो अंदर रहने के बाद भी कोई नुकसान नहीं करेगी। यदि उसे बाहर निकाला तो स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए गोली बाहर न निकालने का निर्णय डॉक्टर ने लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पिछोर के देवखेड़ा गांव में बंटी नामक युवक को पकडऩे के लिए दविश दीए लेकिन वो घर पर नहीं मिला। बताया तो यह भी जाता है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान कुछ स्थानीय व बाहरी लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

रातभर जागकर इलाज कराया आरोपी का

मौके पर पकड़े गए आरोपी संजय यादव की स्थानीय लोगों ने जबरदस्त मारपीट की थी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल भी हो गया था। खनियांधाना टीआई योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो आरोपी युवक की जान जा सकती थी। रात में वो कई बार बेहोश हुआ जिसे रात 1 बजे डॉक्टर बुलाकर इंजेक्शन लगवाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!