वोटिंग के दिन बाजार भी रहेगा बंद

shailendra gupta
0
शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन को मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 17 अप्रैल को संसदीय क्षेत्र क्रमांक 04 गुना में अवकाश की घोषणा की गई है। जिससे सभी कर्मचारी मतदान में भाग ले सके। गुना संसदीय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश का यह आदेश निजी कारखानों में कार्यरत कामगारों के लिए भी लागू रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आरके जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा 5 मार्च को की जा चुकी है। इसके तहत संसदीय क्षेत्र क्रमांक 3 ग्वालियर के विधानसभा क्षेत्र 23 करैरा, 24 पोहरी एवं संसदीय क्षेत्र क्रमांक 4 गुना के विधानसभा क्षेत्र 25 शिवपुरी, 26 पिछोर, 27 कोलारस, 28 बमौरी, 29 गुना, 32 अशोकनगर, 33 चंदेरी, 34 मुंगावली में 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। संसदीय क्षेत्र के इन सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रों के अंतर्गत आने वाले कारखानों में कार्यरत कामगारों को कारखाना अधिनियम 1948 के अंतर्गत मताधिकार का उपयोग करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जावेगा।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!