शिवपुरी। देहात थाना अंतर्गत आने वाले बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर अपने पुत्र को खोजे जाने की मांग की है।
महिला सरोज तिवारी के अनुसार उसका पुत्र शिवप्रसाद तिवारी उर्फ सिल्लू उम्र 36 वर्ष बीती 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे से अपने घर से लापता है। श्रीमती तिवारी के अनुसार आखिरी बार उसे पुराने बस स्टेण्ड व जैन मंदिर के पास स्थित गुलनार जूस सेंटर पर देवेन्द्र ठाकुर के साथ देखा गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है।
शिवप्रसाद के मोबाइल नंर 7389379478 कई बार कॉल लगाया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। एक बार कॉल अटेंड हुआ जिस पर किसी मनीष नाम के व्यक्ति ने कॉल अटेंड करते हुए अपनी लोकेशन ग्वालियर रेलवे स्टेशन बताई। श्रीमती तिवारी के अनुसार उनके द्वारा देहात थाना पुलिस को 28 फरवरी को सूचना दे दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई और न ही मेरे पुत्र का कुछ पता चल सका है। उक्त स्थिति में प्रार्थिया पुत्र शिवप्रसाद की सुरक्षा को खासी चिंतित व परेशान है। श्रीमती तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज कराने एवं प्रभावी कार्यवाही करवाने और पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।