लुकवासा। कोलारस थाने की लुकवासा पुलिस चौकी अंतर्गत कस्बे में स्टेट बैंक की शाखा के सामने एबी रोड़ पर एक कंटेनर ने गुरूवार की सुबह राहगीर को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लुकवासा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हेड कांस्टेबल बृजेश अवस्थी ने बताया जीवनलाल जाटव (३५) पुत्र ओमकरिया जाटव निवासी गांधीनगर लुकवासा सुबह 8 बजे एबी रोड़ किनारे पैदल जा रहा था तभी एसबीआई शाखा के सामने एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल जीवनलाल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को चौकी ले आई जहां चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यह कंटेनर हौशंगाबाद से जम्मू जा रहा था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।