अज्ञात चोरो ने बनाया सूने घर को निशाना

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के लुधावली में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक सूने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेबरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय घर का मालिक अपनी दुकान में बच्चों के साथ सो रहा था जबकि उसकी पत्नी किसी काम से शहर से बाहर गई हुई थी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लुधावली क्षेत्र में रहने वाले भूरे सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह यादव अपने बच्चों की साथ लुधावली स्कूल के पास स्थित दुकान में रात्रि के समय सो रहा था और उसकी पत्नि अंजू यादव गिरिराज जी की परिक्रमा देने के लिए शहर के बाहर गई हुई थी। इसी मौके पर सूने घर का लाभ लेते हुए अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर मकान के कमरे में रखे एक बक्शे को तोड़कर उसमें रखीं दो जोड़ी चांदी की करधौनी, एक साडा चांदी का 500 ग्राम, दो जोड़ी चांदी की बिछीया, एक जोड़ी सोने के टॉक्स, चार जोड़ी झुमकी सोने की, दो जोड़ी पायल, सोने का एक लॉकेट, दो सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, सोने की हथफुली, तीन लोंग, दो मंगलसूत्र सोने के चोरी कर ले गए। वारदात की जानकारी मकान मालिक को सुबह उस समय लगी जब वह अपने बच्चों को स्कूल के लिए तैयार होने के लिए घर पहुंचा। पीडि़त मकान मालिक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे टीआई देहात संजीव तिवारी ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!