प्रेमिका से देह व्यापार कराने किया था बेटे का अपहरण

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत पुलिस लाईन के सामने किराये से रहने वाला एक व्यक्ति  विगत दिवस अपनी प्रेमिका के बेटे का अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने बुधवार की देर रात बच्चे को अमोला से बरामद कर लिया।

बच्चे का अपहरण उसकी मां से देह व्यापार कराने के उद्देश्य से किया गया था। बच्चे के अपहरण का आरोपी नदी में कूद कर फरार हो गया ।

उल्लेखनीय है कि मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बघारी निवासी बुंदेल सिंह लोधी की 30 वर्षीय पत्नी मीरा बाई पिछले पांच छह माह से अपने प्रेमी शिशुपाल सिंह लोधी निवासी ग्राम बघारी के साथ पुलिस लाईन के सामने शिवहरे के मकान में किराये से रहती थी, परंतु 7 मार्च 2014 को मीरा बाई व शिशुपाल सिंह लोधी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और शिशुपाल, मीरा के पांच वर्षीय बेटे अजय को साथ लेकर कहीं चला गया।

निर्भया प्रभारी अराधना डेविस के अनुसार पुलिस ने जब मीरा की शिकायत पर शिशुपाल के खिलाफ उसके बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की तो पूछताछ में यह तथ्य सामने आए कि शिशुपाल मीरा से देह व्यापार कराना चाहता था और जब मीरा इस बात पर राजी नहीं हुई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ तथा शिशुपाल अजय का अपहरण कर भाग गया। हालांकि शिशुपाल लगातार मीरा के संपर्क में रहा और उसे अमोला बुलाने लगा।

जब इस बात की जानकारी निर्भया प्रभारी अराधना डेविस को लगी तो वह एक आरक्षक महेन्द्र व मीरा को साथ लेेेकर अमोला पहुंची और तय रणनीति के तहत शिशुपाल को बुलवाया परंतु शिशुपाल ने स्वयं आने की बजाय किसी अन्य व्यक्ति को मीरा को लेने भेज दिया। जब वह व्यक्ति मीरा को अपने साथ बाइक पर ले जाने लगा तो महेन्द्र ने उसका पीछा किया और पठान मोहल्ला में निवासरत शिशुपाल के रिश्तेदार के घर सीाताराम लोधी के घर से अजय को बरामद कर लिया। पुलिस ने जब शिशुपाल को पकडऩे का प्रयास किया तो वह सिंध नदी में कूद कर फरार हो गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!