गला काटकर युवक की हत्या, हत्यारोपी फरार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र में बीती रात्रि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला बोलकर उसका गला काट दिया। जिससे वह घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण सिर्फ इतना था कि घायल युवक आरोपी के दुश्मन के घर बैठता था और इसी बात को लेकर आरोपी ने घटना कारित कर दी और बाद में आरोपी युवक भाग निकला। पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 307 हत्या के प्रयास सहित 294 का मामला दर्ज कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अमरसिंह पुत्र तुलाराम जाटव का कमर सिंह जाटव से उसकी लड़की को लेकर विवाद चल रहा है और फरियादी धनीराम पुत्र भाव सिंह लोधी निवासी सिरसौद कमरलाल के घर आता-जाता था और उसकी बैठक भी उसके घर पर थी। जिससे आरोपी अमरसिंह के मन में धनीराम के प्रति घृणा उत्पन्न हो गई और कल रात्रि जब धनीराम मजदूरी कर बल्लू जाटव के डेेरे के पास स्थित पुलिया से गुजर रहा था तभी आरोपी अमर सिंह ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौंच करनी शुरू कर दी। जब धनीराम ने आरोपी को ऐसा करने से मना किया तो उसने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे उसका गला कट गया। धनीराम की चीखपुकार सुनकर बल्लू जाटव और उसकी पत्नि व अन्य ग्रामीण बाहर निकल आए। जिन्हें देखकर आरोपी अमर सिंह भाग निकला।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!