बाबाजू के मंदिर में घुसे चोर, पीतल निर्मित मूर्ति चुराई

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के भौंती कस्बे में बड़े बाबाजू मंदिर में कल दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर वहां रखीं पीतल से निर्मित भगवान की 9 मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी चंद्रसेवक पुत्र किशन कुमार  दुबे मंदिर का दरबाजा लटकाकर बाजार चले गए थे। इसी बीच कोई अज्ञात चोर मंदिर में घुसा और वहां रखी भगवान की 9 मूर्तियां जो पीतल की थीं। उन्हें चुराकर भाग गया। शाम 6 बजे जब मंदिर का पुजारी चंद्रसेवक मंदिर पर आए तो मंदिर में रखी मूर्तियां गायब थीं, उन्होंने मंदिर की अन्य जगहों पर मूर्तियों की छानबीन की, लेकिन वह नहीं मिलीं। बाद में उन्होंने पुलिस को मंदिर में चोरी होने की सूचना दे दी। जिस पर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!