जमीन में दफन मिली महिला की लाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बदरवास थानांतर्गत ग्राम किशनपुरा में जमीन में दफन एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। पुलिस ने लाश बरामद कर मर्ग की कायमी कर ली है। साथ ही महिला की शिना ती के प्रयास तेज कर दिए है।

जानकारी के अनुसार ग्राम किशनपुरा निवासी एक आदिवासी शुक्रवार की सुबह रास्ते से गुजर रहा था तभी उसे एक गड्ढ़े में दफन किसी व्यक्ति के पैर जमीन से बहार आते दिखाई दिए। ग्रामीण ने मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला की लाश गडढ़े से बाहर निकलवाई और पीएम करवाकर मर्ग कायम कर लिया।

पुलिस ने ग्रामीणों के माध्यम से महिला की शिनाख्ती के प्रयास किया परन्तु उसकी पहचान नही हो सकी। लाश करीब आठ-दस दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। मृतिका की आयु लगभग 40 वर्ष की हो सकती है, बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने महिला की हत्या करके लाश जमीन  मे दफना दी होगी। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने बाद ही हो पायेगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही हो पायेगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!