लीजिए शिवराज सिंह ने भी घोषित कर दिया शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछले दिनों भाजपा के कुछ नेताओं ने धमाकेदार प्रेस कान्फरेंस करके शिवपुरी में हुए मेडीकल कॉलेज की संभावनाओं को ही नकार दिया था। कुछ ऐसे बयान जारी किए जैसे शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज आना ही नहीं है, सिंधिया ने किसी सपने का शिलान्यास कर डाला।

भाजपाईयों द्वारा फैंकी गई यह मिर्ची शिवपुरीसमाचार.कॉम ने आमजन के आखों तक पहुंचने ही नहीं दी और इससे पहले कि अखबारों में भाजपा नेताओं का बयान छपता, शिवपुरीसमाचार.कॉम ने केन्द्रीय केबीनेट का ​वह निर्णय प्रकाशित कर दिया जो प्रमाणित करता था कि शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज को अनुमति दे दी गई है। शिवपुरीसमाचार.कॉम की इस पोस्ट को 24 घंटे के भीतर करीब 10 हजार लोगों ने पढ़ा था। इसके बाद वो सोशल मीडिया में कहां तक पहुंची होगी आप खुद समझ सकते हैं।

अब खुद भाजपा के अपने प्रिय सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शिवपुरी में मेडीकल कॉलेज की पुष्टि की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी प्रेषित करते हुए हर्ष जताया है। लीजिए खुद देख लीजिए



कोई इन नेताओं को बताओ, कितना भी लड़ाई झगड़ा करो लेकिन शिवपुरी के विकास को डिस्टर्ब मत करो। कम से कम अब तो रहम करो।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!