शिवपुरी। ओलावृष्टि से पीडि़त किसानो से किसी निजी व्यक्ति जिसने किसान को ब्याज पर लोन दिया है अगर उसने ऐसी हालत में किसान से जबरन बसूली करने की कोशिश की तो उसे जेल भेजने की कार्रवाई होगी।
इसके लिए भी शासन ने कानून बना रखा है, इसके बाद अगर कोई जेल जाए तो फिर मेरे पास मत आना कि मुझे जेल पहुंचा दिया। जो भी कोई किसान इस स्थिति में परेशान हो वह एसपी से जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इसके अलावा प्रदेश में हुई ओलावृष्टि को राष्ट्रीय आपदा घोषित की जानी चाहिए। उक्त बात प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले के पोहरी विधानसभा के ग्राम बभेड़ एवं ढेर में ओला प्रभावित फसलों का मुआयना करने के बाद किसानो की आमसभा को संबोधित करते हुए कही।
्रमु यमंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश के लगभग 10 हजार ग्राम ओलावृष्टि से प्रभावित है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए 2 हजार करोड़ रूपयें की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से प्रत्येक पीडि़त किसान को पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई जावेगी। उन्होंने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश की वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारतीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर आरकेजैन, पुलिस अधीक्षक डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार सहित अन्य शासकीय अमला उपस्थित था।
मु यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश मे हुई ओलावृष्टि देश के इतिहास में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा के रूप में प्रदेश में सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक है कि सभी लोग मिलकर इसका सामना करें। उन्होंने कहा कि इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उनके द्वारा केन्द्र सरकार से की गई है और इसके लिए वे स्वयं राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगें। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए 2 हजार करोड़ रूपयें की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से 15 हजार रूपयें हेक्टर के मान से फसलों का मुआवजा दिया जावेगा। इसके अलावा किसानों के द्वारा खेती के लिए, लिए गए कर्ज की बसूली स्थगित करने के निर्देश राज्य शासन द्वारा जारी कर दिए गए है। साथ ही कर्ज पर लगने वाले ब्याज की राशि का भुगतान किसानों की ओर से राज्य सरकार द्वारा करने का निर्णय भी लिया गया है।
दो तरीको से होगी किसानो की मदद
श्री चौहान ने कहा कि सरकार किसानों को दो तरीकों से मदद करेगी। प्रथम चरण में नगद राहत राशि प्रदान की जावेगी तथा द्वितीय चरण में फसल बीमा योजना के माध्यम से भी किसानों को सहायता उपलब्ध कराई जावेगी। दूसरे चरण में फसल बीमा योजना हेतु बीमा किश्त का भुगतान भी राज्य सरकार द्वारा किया जावेगा। इसके साथ ही पीडि़त परिवारों को अगली फसल आने तक 1 रूपयें किलो गेहूं व चावल उपलब्ध कराया जावेगा। पीडि़त परिवार के घर में बेटी की शादी होने पर 25 हजार रूपयें तक की सहायता राज्य सरकार मुहैया कराऐगी।
ईमानदारी से करे सर्वे का काम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राजस्व अमला पूर्ण ईमानदारी व सहृदयता के साथ नुकसान का आंकलन करें। जिन किसानों की फसलों को 50 प्रतिशत या उससे अधिक नुकसान हुआ होगा, उन्हें शत-प्रतिशत नुकसान मानते हुए मदद दी जावें। इसके अलावा ओलावृष्टि से मकानों व पशुधन आदि का नुकसान होने पर भी राहत राशि प्रदान की जावे। उन्होनें कहा कि किसान भाईयों को अगली फसल के लिए खाद्य और बीज की व्यवस्था भी सरकार द्वारा कराई जावेगी।
कलेक्टर से जानी स्थिति
मु यमंत्री ने कलेक्टर आरके जैन से ग्राम बभेड़ में हुए नुकसान तथा वहां पर चलाये जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत खादी के ग्राम बभेड़ के 102 परिवारों की 93 हैक्टेयर भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ है। इन परिवारों को 12 लाख 47 हजार 780 रूपयें की राहत राशि दी जावेगी। इसके अलावा इस ग्राम पंचायत में 94 लाख 33 हजार रूपयें की लागत के 41 निर्माण कार्य मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में स्वीकृत किए गए है। जिनमें 837 मजदूरों को मजदूरी उपलब्ध कराई जा रही है।