दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष

shailendra gupta
0
शिवपुरी। देहात थाने के ग्राम विलोखुर्द में शनिवार को दो भाईयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस हमले में एक महिला भी घायल हो गई।
दोनो को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी छोटे भाई सहित उसके पुत्रों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के पीछे एक पेड़ को काटने का विवाद सामने आया है।

विलोकला में रहने वाले रोरीलाल पुत्र वंशी रावत और उसके छोटे भाई सुआलाल के बीच जमीन बटवारे को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद पर से बीती शाम रोरीलाल का छोटा भाई सुआलाल और उसके पुत्र राधे, बद्री और गोमा ने जमीन पर लगा एक पेड़ काटना शुरू कर दिया। पेड़ काटने पर रोरीलाल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उक्त पेड़ उसके स्वामित्व का है और वह इसे न काटे। 

इस बात पर आरोपी सुआलाल, राधे, बद्री और गोमा ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इस घटना में रोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं बीच-बचाव करने आई महिला हसीला रावत भी हमले का शिकार हो गई। दोनो घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में सभी आरोपी भाग खड़े हुए। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची तथा इस मामले में आरोपी भाई सहित उसके पुत्रों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!