जेठजी ने बहू का पेटीकोट फाड़ दिया, रोका तो लाठियां बरसा दीं

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर थानांतर्गत ग्राम भरतपुर में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

ग्राम भरतपुर निवासी एक 30 वर्षीय महिला अपने घर पर अकेली थी। इसी क्रम में बीती रात महिला के जेठ रामजीलाल आदिवासी ने उसे बुलाया और जब वह उसके पास पहुंची तो आरोपी जेठ ने उसका पेटीकोट पकड़ कर फाड़ दिया और उसे बिस्तर पर लिटाने का प्रयास किया। महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लाठियों से मारपीट कर दी। महिला ने आज थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!