प्रदेशटुडे के आफिस में चोरी, सारा सामान साफ

shailendra gupta
0
शिवपुरी। गुरूद्वारें के पास स्थित प्रदेश टुडे के आफिस पर पर बीती रात अज्ञात चोरो ने धावा बोल दिया। चोर कार्यालय में रखे एक कम्प्यूटर सेट सहित स्केनर चुरा कर ले गए। चोरी गई सामान की कीमत तकरीबन 30 हजार रूपए बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही टीआई कोतवाली फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट सहित पुलिस बल के साथ कार्यालय पर पहुंचे जहां उन्होने बारीकी से पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार की सुबह जब कार्यालय पर कार्यरत ऑफिस बॉय नीरज पहुंचा तो कार्यालय का ताला खुला तथा शटर बंद मिली। शटर खोलकर जब नीरज ने कार्यालय के अंदर जाकर देखा तो कार्यालय में मौजूद कम्प्यूटर सेट जिसमें एक मॉनीटर, सीपीयू, माउस, कीबोर्ड  तथा स्केनर गायब मिला।

मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर टीआई राजेश सिंह राठौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा बारीकी से जांच की। पुलिस ने इस मामले में फरियादी लोकेन्द्र सिंह सेंगर की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस चोरी को ट्रेस करने के लिए एसपी डॉ महेन्द्र सिंह सिकरवार ने टीआई कोतवाली व उनकी टीम सहित एसपी स्कॉवड टीम को निर्देशित किया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!