विवाहिता की पत्थरों से कुचलकर हत्या

shailendra gupta
0
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र में कल रात मोटरसाइकिल पर अपने भतीजे और भतीजी के साथ जा रही एक महिला की चार अज्ञात हत्यारों ने पत्थरों से कुचल-कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। एक आरोपी ने मृतिका को कट्टे से गोली भी मारी।

उक्त महिला अपने मायके जा रही थी। हत्या का कारण अज्ञात है, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार चरित्र संबंधी कारण अथवा रंजिश घटना के मूल में हो सकती है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध भादवि की धारा 302 के तहत मामला कायम कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 9 बजे मृतक महिला गिरिजाबाई पत्नी खुमान कुशवाह उम्र 36 वर्ष निवासी बड़ोनी थाना दतिया अपने भतीजे सुनील कुशवाह और भतीजी पूजा कुशवाह निवासी दिनारो के साथ बड़ोनी से पाराशरी जा रही थी। रास्ते में सेवडी गांव के पास सड़क पर पत्थर रखे हुए थे। जिनसे मोटरसाइकिल टकराई और मोटरसाइकिल सहित तीनों लोग जमीन पर आ गिरे।

इसके बाद चार आरोपीगण उनके पास आए जिनमें से एक के पास कट्टा था। हमलावरों के आक्रामक तेवर देखकर भतीजा सुनील कुशवाह भाग खड़ा हुआ, लेकिन 13 वर्षीय पूजा अपनी बुआ के साथ वहीं रही। इसके बाद आरोपीगणों ने गिरिजाबाई की पत्थरों से कुचल-कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपीगण भाग खड़े हुए। पत्थरों के प्रहार से महिला का सिर और चेहरा बुरी तरह से कुचल गया है। आरोपियों के भागने के बाद सुनील कुशवाह और पूजा कुशवाह सेवडी गांव से दिनारा पहुंचे और उन्होंने थाने में जाकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। मृतिका की लाश पीएम हेतु दिनारा में रखी गई है और समाचार लिखे जाने तक मृतिका के परिवार का कोई भी सदस्य दिनारा नहीं पहुंचा था।
बॉक्स

रहस्य बरकरार, क्यों नहीं पहुंचे मृतिका के परिजन

आज दोपहर तक मृतिका गिरिजाबाई के परिजन उसके मायके और ससुराल वाले सूचना मिलने के बाद भी दिनारा नहीं पहुंचे। इससे इस पूरे मामले में रहस्य और गहरा गया है। घटना का कारण क्या है। इसका पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बताया जाता है कि उक्त महिला घटनास्थल के नजदीक ही एक ढावे पर खाना बनाती थी। पुलिस को यह भी संभावना लग रही है कि शायद ढावे में ही मृतिका की किसी से दुश्मनी रही हो। मृतिका का भतीजा भी घटना के बारे में ज्यादा मुंह नहीं खोल रहा है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!