कांग्रेसियों को भाजपा ज्वाइन कराने के मिशन में जुटे हैं वीरेन्द्र रघुवंशी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। सिंधिया की कृपा से नेता बने वीरेन्द्र रघुवंशी सिंधिया से नाराज हो बीजेपी में आ गए हैं, और अब उनका एक ही मिशन है। ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसियों को बीजेपी में ज्वाइन कराना। शायद यह प्रेशर की पॉलिटिक्स है, लेकिन फिलहाल चल रही है और रघुवंशी जी जान से इसमें जुटे हुए हैं।

यह क्रम 19 मार्च से लगातार जारी है। इसी क्रम में आज 30 मार्च को भाजपा के जिला चुनाव कार्यालय शिवपुरी में खोड़ क्षेत्र के करीब 40-50 से अधिक लोगों ने पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गत दिवस 29 मार्च को भी वीरेन्द्र रघुवंशी समर्थकों में ग्राम खतौरा व रन्नौद की सभाओं में भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा से जुड़कर भाजपा में अपना विश्वास जताया। इनमें नरेन्द्र यादव ग्राम पुरा खतौरा के साथ अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। 

इसके बाद रन्नौद की सभा में भी अनेकों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेंस छोड़कर भाजपा जिन्दाबाद शिवराज सिंह चौहान जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए वीरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व को स्वीकार कर भाजपा ज्वाईन की। इसके पूर्व 19 मार्च को भी वीरेन्द्र रघुवंशी ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  इसके बाद 26 मार्च को मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा उनकी धर्मपत्नि व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा रघुवंशी, जिपं सदस्य प्रेमा कोली, श्रीमती कमला सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि देवीचरण दांगी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री शिशुपाल सिंह यादव बदरवास, अशोक शर्मा गुरू जिला संगठन मंत्री कांग्रेस नरवर, रामवीर धाकड़ अध्यक्ष जल उपभोक्ता समिति ग्राम जरिया, रामकृष्ण रघुवंशी सरपंच ग्राम ठाटी, कमल सिंह दांगी पूर्व जनपद सदस्य कोलारस, गिरवर सिंह गुर्जर सरपंच बड़ा गांव, डॉ.श्रीराम यादव पार्षदपति वार्ड नं.14, डॉ.परमान्द परिहार जिलाध्यक्ष परिहार समाज शिवपुरी, यशवन्त लोधी पूर्व जिपं सदस्य सिरसौद, रवि यादव रामगढ़ शामिल हुए इसके साथ ही आज 30 मार्च को वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ भाजपा कार्यालय शिवपुरी में खोड़ क्षेत्र के मनीष रूसिया, महेश बरसैंया, दिलीप भार्गव, अंकित सेठ, मनीराम पाल, नीरज सेठ आदि सहित करीब 30-40 समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह क्रम अनवरत जारी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!