संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश बरामद

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ में कल एक युवक द्वारिका पुत्र रघुनी धाकड़ उम्र 45 वर्ष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, लेकिन यह मामला संदिग्ध जान पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग द्वारिका की मौत का कारण अत्यधिक शराब पीना बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में पकड़ा गया कट्टाधारी युवक

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम घटाई में कल सुबह चैकिंग के दौरान एक कट्टेधारी युवक को कट्टा और जिंदा राउण्ड सहित गिर तार कर लिया। उक्त युवक किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ 25, 27 आ र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष गिरी पुत्र नारायण गिरी कल सुबह 7 बजे कैरकुई ग्राम घटाई के रास्ते से गुजर रहा था। जहां पुलिस चैकिंग में लगी हुई थी। तभी युवक पर पुलिस को संदेह हुआ और उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का कट्टा व जिंदा राउण्ड मिला। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया और आरोपी युवक को गिर तार कर लिया।

दो सटोरिए गिरफ्तार

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने कल शाम दो अलग-अलग स्थानों से दो सटोरिओं को गिर तार किया है और उनके पास से 1440 रूपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस ने पहली कार्रवाई लाल माटी क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र के पास शाम 6:30 बजे की। जहां से आविद पुत्र अहमद खां को गिर तार किया और उसके पास से 700 रूपये और सट्टे की पर्ची जप्त की। वहीं दूसरी कार्रवाई पानी की टंकी के पास की। जिसमें मनीष पुत्र गुलाब सिंह परिहार को पकड़ा और उसके पास से 740 रूपये नगदी बरामद किए।

कोटा में कच्ची शराब बना रहे दो पकड़ाए

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बना रहे दो आरोपियों को गिर तार कर उनके पास से 38 लीटर कच्ची शराब व कुछ ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिवपुरी से 15 किमी दूर ग्राम कोटा में परमाल पुत्र अमरसिंह सिक्ख कच्ची शराब बनाकर उसका विक्रय करता है। जिस पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां से आरोपी परमाल सिक्ख को गिर तार कर लिया और उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब व चार प्लास्टिक के ड्रम बरामद कर लिए। वहीं दूसरी कार्रवाई में बलजीत पुत्र सुखङ्क्षबदर को गिर तार किया। जिसके पास से 18 लीटर कच्ची शराब, एक लोहे का ड्रम और दो प्लास्टिक के ड्रम बरामद किए। यह कार्रवाई दोपहर 11 बजे की गई। दोनों पकड़े गए आरोपियों को पुलिस गिर तार करके थाने ले आई।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!