मुन्ना के चिरंजीव ने संभाला करैरा का मोर्चा

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भाजपा के ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर 'मुन्ना' के समर्थन में आज उनके पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर राजू भैय्या ने करैरा पहुंचकर संसदीय क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में जनसंपर्क किया और अपने पिता की जीत के लिए मतदाताओं से वोट मांगे।

जनसंपर्क का सिलसिला सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें उन्होंने कैरूआ, डिगवासा, देवरी खुर्द, सिमरिया, इमलिया, कांकर, फूलपुर, हथेड़ा, बनियानी, सीहोर, पुला, छितरी, बरउया, नरवर कस्बा सहित किशनपुर, मायापुर, देहूरिया गांवों में पहुंचकर उनके साथ युवा मोर्चा के जिला मंत्री अजमेर सिंह सोलंकी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके साथ ही कल श्री तोमर निजामपुर, पनघटा, जुझाई, नया फतेहपुर, चितारी, राजपुर, देहाला, रोनीजा, दोनी, भैंसा, सेजड़ा, पपरेडू, बडघोर, सुनारी, गांव में जनसंपर्क करेंगे। जो सुबह 8 बजे से प्रांरभ होकर रात्रि 8 बजे समाप्त होगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!