शिवपुरी। मप्र में सभी जिलों से अधिक शिवपुरी में भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष मांझी समाज निषादराज गुह की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ 4 अप्रैल को न्यूब्लॉक के सराय मांझी समाज महादेव मंदिर प्रांगण में मनाई जाएगी।
समारोह में निषादराज के जीवन पर प्रकाश समाजबंधु डालेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन आयोजित किया जाएगा। महाराज निषादराज समारोह समिति मप्र की प्रदेशाध्यक्ष मुकेश बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि मप्र सरकार द्वारा निषादराज गुह जयंती के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित करने पर समाजबंधुओं में हर्ष व्याप्त है और समाज के लोगों ने मप्र सरकार को धन्यवाद भी प्रेषित किया है।
समाज के अशोक कुमार बाथम,कैलाश बाथम, राजीव बाथम, श्रवण बाथम, अंश बाथम, रामप्रसाद मांझी, कैलाश बाथम, फतेहपुर, मनीराम केवट, अशोक बाथम, प्रसादीलाल बाथम, संतोष बाथम, राकेश बाथम, इमरतलाल बाथम, पवन बाथम, प्रकाश बाथम, नरेन्द्र केवट, राजेश बाथम, माखनसिंह बाथम, भैय्यालाल केवट, परमाल मांझी, हरिमोहन बाथम सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में समाजुबंधुओं से अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।