दिनदहाड़े बस स्टैण्ड पर सोसायटी अध्यक्ष के पिता पर फायर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। नगर के बस स्टैण्ड पर शतरंज खेल रहे मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष के पिता पर गुरूवार की शाम बाइक पर सवार होकर तीन बदमाशों ने देशी कट्टे से फायर कर दिया। इस घटना में गोली वृद्ध के शरीर को छुते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद लोगो ने बदमाशों मे से एक बदमाश को तो पकड़ लिया जबकि दोनो बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगो ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर बदमाशों ने वृद्ध पर हमला क्यों किया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर के मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष ब्रजेन्द्र चौबे के पिता नवल किशोर पुत्र गोरीशंकर चौबे(64) आज शाम को करीब 6 बजे बस स्टैण्ड पर बंटी व सुरेन्द्र जैन के साथ शतरंज खेल रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश मौके पर आए और उन्होने बिना कुछ कहेें नवल किशोर पर कट्टे से फायर झौंक दिए। इस घटना में गोली नवल किशोर के शरीर को छुते हुए निकल गई। जिसके बाद वे मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना के बाद घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है वहीं मौके पर मौजूद लोगो ने बदमाशों मे से एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि दो अन्य घटनास्थल से फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश को लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया है जिस पर से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!