संदिग्ध हालातों में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत गाराघाट के जंगल में पुलिस को आज एक युवक की लाश मिली। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक की किसी ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

गाराघाट के सर्किट हाउस के एक किलो मीटर अंदर जंगल में पुल के नीचे पानी में एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना सोमवार की दोपहर पुलिस को मिली, उक्त सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर जाकर देखा तो वहां करीब ३० वर्षीय युवक की लाश पानी में पड़ी मिली। मृतक ने नीले रंग की पेंट और सफेद चैक वाली शर्ट पहन रखी थी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि किसी ने युवक की हत्या करने के बाद लाश पुल से नीचे फेंकी है। सुभाषपुरा थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने लाश बरामद कर पीएम हेतु सतनवाड़ा भेज दी है। उनका कहना है कि लाश का पीएम चिकित्सकीय पैनल से कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट सामने आने और युवक की शिना त होने के उपरांत जांच आने बढ़ाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

घर में बंधी भैंस व पड़ा चोरी

शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत रेलवे कॉलोनी क्षेत्र से बीती रात एक भैंस व पड़ा चोरी कर लिया गया । पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।  जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी निवासी भूरा सिंह पुत्र महाराज सिंह रावत उम्र २२ वर्ष की भैंस व पड़ा बीती रात नौहरीकलां निवासी दशरथ सिंह कुशवाह ने चोरी कर लीं। मामले की जानकारी भूरा सिंह द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!