ईसागढ़ रोड लूटकांड के आरोपी अरेस्ट, माल बरामद, खुलासा नहीं!

shailendra gupta
0
शिवपुरी। विगत 9 मार्च की रात्रि देहरदा ईसागढ़ रोड पर हथियारबंद बदमाशों ने चार बाइक सवारों को बंधक बनाकर नगदी और मोबाइल लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद लूट के पांच आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया है। विदित हो कि राजापुर चंदोरिया निवासी इंद्रभान सिंह पुत्र दीवान सिंह लोधी अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। तभी रिजौदा मोड पर हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी मारपीट करते हुए उनके हाथपैर बांध दिए और उनकी जेब में रखे 1600 रूपये नगदी, 4 मोबाइल और जर्सी सहित दोनों मोटरसाइकिल लूटकर ले गए।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर रही है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!