पति ने बात नहीं मानी, पत्नि ने फांसी लगा ली

shailendra gupta
0
करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के मंगलपुरा में बीती रात्रि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस घटना का कारण पत्नि का कहना पति द्वारा नहीं मानना बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतिका महिला के शव का पीएम कराकर मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका सरोज पत्नि घनश्याम पाल उम्र 25 वर्ष निवासी मंगलपुरा कल घर पर थी। उसी समय उसका भतीजा शिवप्रसाद वहां आया और वह सरोज के पति घनश्याम को यह कहकर खेत पर ले जाने की जिद करने लगा कि खेत में पानी देना है, लेकिन सरोज ने घनश्याम को खेत पर जाने से रोका फिर भी घनश्याम ने उसकी एक न सुनी और वह अपने भतीजे शिवप्रसाद के साथ चला गया।

इससे सरोज नाराज हो गई और उसने अपने कमरे में जाकर पंखे के कुंदे पर रस्सी डालकर फांसी का फंदा बना लिया है और झूल गई। रात्रि करीब 1 बजे जब घनश्याम घर पहुंचा तो सरोज का शव फांसी पर लटका हुआ था। यह देख वह घबरा गया और आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!