शिवपुरी। शहर की पॉश कॉलोनी विवेकानंद कॉलोनी में बीती रात्रि एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पहले पति-पत्नि एक ही कमरे में सो रहे थे, लेकिन रात्रि में महिला उस कमरे से दूसरे कमरे में गई और फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली कौशल्या पत्नि रामजीलाल कुशवाह उम्र 42 वर्ष रात्रि में पति के साथ अपने कमरे में सो रही थी और उसी बीच कौशल्या रात्रि में ही पति के पास से उठकर पास वाले कमरे में चली गई और उसने साड़ी का हिस्सा फाड़कर फंदा बना लिया और छत पर लगे पंखे के कुंदे पर साड़ी बांधकर उस पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
रात्रि करीब 3 बजे जब रामजीलाल की आंख खुली तो उसने कौशल्या को कमरे से नदारद पाया और पास वाले कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसकी जान जा चुकी थी। यह जानकारी रामजीलाल ने परिवार के अन्य सदस्यों को दी और पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपरे कब्जे में ले लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।