शिवपुरी। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया 19 एवं 20 मार्च को संसदीय क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क करेंगे। लोकसभा प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे के अनुसार भाजपा प्रत्याशी श्री पवैया 19 मार्च को शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचेंगे।
इसके बाद श्री पवैया 11 बजे दिनारा, 11:30 बजे हि मतपुर, 12 बजे पिछोर, 12:30 बजे भौंती, 1:30 बजे खोड़, 2 बजे टीलाचक, 3 बजे सेसई, 4 बजे गुना नाका शिवपुरी, 5 बजे शिवपुरी में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। 20 मार्च श्री पवैया प्रात: 10 बजे कोलारस, 10:45 बजे लुकवासा, 11:30 बजे बदरवास, 12: 30 बजे याना, 1 बजे भदेरा-पाटई, 1:30 बजे गुना, 2:30 बजे शाढौरा, 3 बजे अशोकनगर, 4 बजे बहादुरपुर, 5 बजे मुंगावली, 6 बजे चंदेरी, 7 बजे ईसागढ़, 8 बजे खतौरा में जनसंपर्क करेंगे वहीं रात्रि विश्राम शिवपुरी में करेंगे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।