भाभी ने होली खेलने सेे मना किया तो, देवरो ने गैंगरेप कर डाला

shailendra gupta
0
शिवपुरी। खबर आ रही है कि भाभी ने अपने देवरो से होली खेलने से मना किया तो नाराज देवरो ने भाभी का गैंगरेप कर दिया। यहां घटना पिछोर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में रविवार की देर शाम पांच बजे जब एक 30 वर्षीय महिला अपने खेत पर लकडिय़ां काट रही थी तभी वहां रिश्ते में उसके देवर लगने वाले युवक रामसेवक पुत्र कुल्लीराम जाटव व अब्बू पुत्र दशरथ पाल पहुंचे और पीडि़ता के साथ होली खेलने की इच्छा जाहिर की।

महिला ने जब होली खेलने से मना किया तो रामसेवक व अब्बू ने उसकी मर्जी के विरूद्ध उसे दबोच लिया और उसके साथ खेत पर गैंगरेप कर डाला। पीडि़ता ने सारा घटनाक्रम अपने पति को बताया और थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!