आईसीसी वर्ल्ड टी-20: सट्टे को प्रोत्साहित करेगी भारत विकास परिषद

shailendra gupta
0
शिवपुरी. आईसीसी वर्ल्ड टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद सट्टे को प्रोत्साहित करने का काम करेगी। इसके लिए उन्होंने 'विजेता का अनुमान लगाओ, इनाम पाओ' योजना घोषित कर दी है।

इस योजना के तहत लोगों को विजेता टीम का अनुमान लगाकर 94075 61861 पर एसएमएस करना है और इसी के साथ वो इस प्रतियोगिता में शामिल हो जाएंगे एवं विजेता को कार्यक्रम के प्रायोजक गोयल मेडीको की ओर से इनाम दिया जाएगा। इस प्रकार भारत विकास परिषद क्रिकेट में सट्टे को प्रोत्साहित करने का काम करेगी।

यहां सवाल यह नहीं है कि इस प्रतियोगिता के लिए कोई कानूनी रुकावट नहीं है इसलिए कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई जानी चाहिए। सवाल यह है कि इस आयोजन से समाज का क्या भला होने वाला है ? हर आयोजन का एक लक्ष्य होता है, लेकिन समझ यह नहीं आ रहा कि इस आयोजन का लक्ष्य क्या हो सकता है।

बहुत ज्यादा व्याख्या और विवाद बढ़ाने के बजाए शिवपुरीसमाचार.कॉम की ओर से हम केवल इतना कहना चाहते हैं कि भारत में आईटम डांस और अश्लील संगीत पर कोई प्रतिबंध नहीं है परंतु मंदिरों में भजन कीर्तन ही शोभा देते हैं।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!