चोरों का दुस्साहस, गृह स्वामी की उपस्थिति में भी की चोरी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम अटलपुर में बीती 21 और 22 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बना लिया और वहां से सोने चांदी के जेबरात और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर सो रहे थे।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 457,380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हरिचरण पुत्र दलूद सिंह धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी अटलपुर अपने परिवार सहित घर पर सो रहा था। तभी रात्रि के समय कोई अज्ञात चोर उसके घर में घुस आया और कमरे में रखे सोने चांदी के जेबरात और नगदी कुल 56 हजार रूपए ले कर रफू चक्कर हो गए। सुबह जब फरियादी की नींद खुली तो घर का सामान तितर बितर पड़ा हुआ था। समान को बिखरा हुआ देखकर इस बात की शिकायत बदरवास थाने में की।

महिला को अश्लील इशारे करने बाले मजनू पर प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम सुनैला में एक महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी पर धारा 509 ,504 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त आरोपी महिला को अश्लील इशारे कर परेशान करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादामी बाई (परिवर्तित नाम) पत्नि संतोष जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी सुनैला पिछले कई दिनों से आरोपी दौजा पुत्र भरोसा जाटव से परेशान थी उक्त आरोपी महिला को प्रतिदिन अश्लील इशारे करता था कल दोपहर करीब तीन बजे बादामी बाई घर के बाहर खड़ी थी तभी आरोपी ने उसे अश्लील इशारे किये जिससे व्यथित होकर वह थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!