बारा बफात के जुलूस में उमड़ी भीड़

0
करैरा। हजरत मोह मद साहब के जन्मदिवस ईद उल मिलाद उल नवी (बारा बफात) के मौके पर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। मार्ग में अनेक स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस को व्यवस्थित ढंग से निकालने की कमान पुलिस, ने संभाल रखी थी।

जुलूस की शुरूआत दोपहर को पुरानी तहसील से हुई। इसमें घोड़े पर सवार होकर शहर काजी मंजरे आलम चल रहे थे। अल्लाह हो अकबर के नारे लगाए जा रहे थे। टाटा मैजिक पर लाउडस्पीकर लगाकर हजरत मोह मद साहब को याद करते हुए लोग चल रहे थे। जुलूस कस्बे के मु य मार्ग से होता हुआ कच्ची गली, से निकल कर सहायता केन्द्र चौराहे से होकर बीज भण्डार रोड से वापिस तहसील पर आकर समाप्त हुआ। 

कुछ युवा बाईको पर झंण्डा लेकर चल रहै थे तो कुछ युवक एवं बच्चे हाथों में झंडों को थामे हुए पैदल चल रहे थे। जुलूस का काजी मोहल्ले में इरशाद अहमद कुर्रेशी रोबी, असलम खांन चिक्कू, इल्यास खान, युनूस खांन, काजी जाकीर खान की ओर से भव्य स्वागत किया गया। रास्ते में कई स्थानो पर मिष्ठान तो कई स्थानों पर अन्य सामग्री का वितरण किया गया। नव निर्वाचित विधायका श्रीमति शकुंतला खटीक ने अपने घर के सामने जुलूस का भव्य स्वागत किया।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!