भाविप की भारत को जानो प्रतियोगिता

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी? राजा दशरथ की किस रानी के दो पुत्र थे? राष्ट्रगान किसने लिखा था? सचिन तेंदुलकर का अंतिम टेस्ट विकेट किसने लिया? इन्द्र देवता का शस्त्र बज्र किस पदार्थ का बना है?

विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है? जैसे प्रश्न पूछे जा रहे थे और बच्चों द्वारा बेहिचक उनका जवाब दिया जा रहा था। अवसर था भारत विकास परिषद की 'वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का। दूसरे चरण की सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनो वर्गों में केन्द्रीय विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय  विद्यालय शिवपुरी के प्राचार्य ए के सिंह थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय संयोजक उमेश शर्मा ने की। प्रतियोगिता के मुख्य एंकरर के रूप में परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री अनिल कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। प्रतियोगिता में स्कोरर के रूप मेें श्रीमती रेणु अग्रवाल एवं श्रीमती संध्या जैन उपस्थित थीं। 

मुख्य अतिथि प्राचार्य एके सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद सच्चे मायने में भारत नव निर्माण के लिए स्वर्णिम कार्य कर रहा है। उन्होंने भारत के गौरवशाली अतीत, सभ्यता और संस्कृति पर विशेष प्रकाश डाला तथा वीर तात्याटोपे शाखा के अनूठे कार्यक्रम की सराहना की। प्रतियोगिता का संचालन करते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री एवं मुख्य एंकरर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत को जानो प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयीन छात्र छात्राओं में अपने देश के प्रति प्रेम, गर्व एवं समर्पण के भाव को जागृत करना बताया। 

यह प्रतिभागी रही अपने अपने वर्गों में अव्वल

स्कोरर द्वारा दिए गए परिणाम के आधार पर कनिष्ठ वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय के सुप्रिल उपाध्याय एवं अभिषेक गुप्ता ने प्रथम, हैप्पी डेज स्कूल की सुमैया शिवानी एवं रितिक अष्ठाना ने द्वितीय तथा रंगढ़ रेनवो स्कूल के प्रियांशी अग्रवाल एवं दीपिका लोधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में केन्द्रीय विद्यालय के अनन्य सिंघल एवं चन्द्रजीत यादव ने प्रथम, शिक्षा भारती स्कूल की जूली वर्मा एवं सपना रावत ने द्वितीय एवं हैप्पी डेज स्कूल के रोमा यादव एवं मंशिखा गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। द्वितीय चरण की इस प्रतियोगिता में दोनो वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रांतीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!