घर में फांसी पर झूलती मिली युवती की लाश

shailendra gupta
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते घर में लगे पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार प्रिया नायर पुत्री गीता नायर ने शनिवार ने दोपहर के समय अपने ही घर में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती की मॉं जिला चिकित्सालय में अपनी ड्यूटी के लिए गई हुई थी। जब इस घटना के बारे में जानकारी लगी तो वह दौड़ी-दौड़ी आई और घर में बेटी को फंदा पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

युवती के इस दुस्साहसिक घटना को लेकर कई तरह की चर्चाऐं हो रही है लेकिन इस घटना ने पीडि़त की मॉं को अंदर से झकझोर दिया और मॉं की आंखों के आसूओं की धारा बह रही है। युवती के बारे में बताया गया है कि वह होनहार और शिक्षित युवती थी लेकिन किन कारणों से यह घातक कदम उठाया इसका अंदाजा लगाना समझ से बाहर है। युवती के पिता विष्णु मंदिर के नजदीक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करते है। इस घटना से आहत जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों व स्टाफ ने गहन शोक व्यक्त किया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!