एक्यूप्रेशर व चुम्बकीय पद्वति से रोगियों का होगा नि:शुल्क उपचार

shailendra gupta
शिवपुरी-लायनेस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा नि:शुल्क एक्यूप्रेशर व चुम्बकीय पद्वति से रोगियों का इलाज आज 4 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक स्थानीय वीर सावरकर पार्क में इलाहाबाद से पधारे प्रसिद्व चिकित्सक डॉ.ए.पी.चन्द्रवंशी द्वारा किया जाएगा।
शिविर संयोजक श्रीमती सुषमा गोयल, सुरेखा माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के लिए दोप.3 बजे से 5 बजे तक शिविरि आयोजित होगा। इस शिविर में गठिया, कमरदर्द, घुटना दर्द, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज भी एक्यूप्रेशर व चुम्बकीय पद्वति से किया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि उक्त शिविर 15 दिवसीय है जहां प्रतिदिन निर्धारित समय में मरीजों का परीक्षण व उपचार किया जाएगा। सभी मरीजों से आग्रह है कि वह इस नि:शुल्क एक्यूप्रेशर एवं चुम्बकीय पद्वति से किए जाने वाले शिविर का लाभ उठावें।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!