विवाहिता हुई छेड़छाड़ का शिकार

शिवपुरी-देहात थाना क्षेत्र में बीती रात्रि एक युवक ने विवाहित महिला के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी जब उसका पति बाजार गया हुआ था। पीडि़त महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्यारी (परिवर्तित नाम) पत्नी अशोक कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी बड़ा गांव रात्रि 8 बजे घर पर बर्तन साफ कर रही थी और उसका पति बाजार गया हुआ था। तभी मौका ताड़कर आरोपी अशोक पुत्र फेरन परिहार निवासी बड़ा गांव उसके घर में आ गया और रामप्यारी के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। बाद में पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी अशोक भाग निकला।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!