शिवपुरी। मुकाबला हमेशा 2 के बीच ही होता है, पोहरी और करैरा में 3 के बीच भी हो सकता है परंतु सरकारी आंकड़ों के हिसाब से शिवपुरी की 5 विधानसभाओं में कुल 92 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
चुनाव आयोग की रस्सियों को तोड़े बिना सुविधाएं और समर्थक जुटाने की नेताओं की यह नई चाल है। पहले मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए विरोधियों से मिलते जुलते नाम वाले नागरिकों को प्रत्याशी बनाया जाता था, अब चुनाव आयोग की पाबंदियों से बचने और ज्यादा से ज्यादा खर्चा करने की जुगाड़ जमाने के लिए नेतागण कई समर्थकों को बतौर प्रत्याशी उतार देते हैं। इससे मतदान केन्द्र के भीतर भी अपने समर्थकों की संख्या बढ़ जाती है और मतगणना केन्द्र में भी। 
खैर जो भी हो फिलहाल पढ़िए राजनीति का वो खेल जो आमजन अक्सर समझ ही नहीं पाते, कहां से खड़े हो गए कितने प्रत्याशी:— 
नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत विधानसभा क्षेत्र-23 करैरा में 10 नामांकन पत्र सही पाये गये, जिनमें सर्वश्री 
ओम प्रकाश खटीक भारतीय जनता पार्टी, 
प्रागीलाल जाटव बहुजन समाज पार्टी, 
किशनलाल राय इंडियन नेशनल कांग्रेस,  
शकुन्तला खटीक इंडियन नेशनल कांग्रेस, 
दीनदयाल जाटव आर्थिक समानता पार्टी, 
डॉ.राजाराम बिजौल बहुजन संघर्ष दल 
एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अनीता देवी, भरत परिहार, मिश्रीलाल बराहर, राजू का नामांकन सही पाया गया है। यहां कांग्रेस से किशनलाल राय अपना नाम वापस ले लेंगे। 
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी में 20 नामांकन पत्र सही पाये गये, जिनमें 
खेतसिंह समाजवादी पार्टी, 
प्रहलाद भारती भारतीय जनता पार्टी, 
लाखन सिंह बहुजन समाज पार्टी, 
हरिबल्लभ इंडियन नेशनल कांग्रेस, 
गोपाल सिंह बहुजन संघर्ष दल 
तथा शेष निर्दलीय आजाद खांन, ऋषिकेश, ओमप्रकाश, कप्तान सिंह, करन सिंह, ताराचंद्र, तारान सिंह, नरेश, पदम सिंह, भ्रगेन्द्र सिंह, मनिराम, माताचरण, मुन्नालाल, मोहन प्रसाद, रवि का नामांकन सही पाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 25 शिवपुरी में 14 नामांकन पत्र सही पाये गये, 
जिनमें यशोधरा राजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी, 
बीरेन्द्र रघुवंशी इंडियन नेशनल कांग्रेस, 
अतर सिंह बहुजन समाज पार्टी, 
गुलाब वाई जाटव अखिल हिन्द फारवर्ड ब्लॉक, 
महेन्द्र सिंह बहुजन संघर्ष दल, 
राखी यादव समाजवादी पार्टी 
तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में कविता पत्नि हजारी लाल कोटिया, डी.एस.चौहान, जयदीप उपाध्याय, धीरेन्द्र सिंह राजपूत, फैयाज कुर्रेशी, लल्लीराम राय, शरद शर्मा, हजारी लाल कोटिया का नामांकन सही पाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 26 पिछोर में 18 नामांकन पत्र सही पाये गये, जिनमें 
हरभजन सिंह राजपूत नारायणी सेना, 
के.पी.सिंह कक्काजू इंडियन नेशनल कांग्रेस, 
गंधर्व सिंह यादव समाजवादी पार्टी, 
कौशलेन्द्र प्रताप सिंह बहुजन समाज पार्टी, 
भैया प्रीतम लोधी भारतीय जनता पार्टी, 
रामचरण लोधी बहुजन संघर्ष दल, 
तथा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में अमित जैन, करन सिंह, कृष्णपाल सिंह, गजराज सिंह लोधी, मदन त्रिपाठी, मलखान सिंह जाटव, महेन्द्र सिंह, राजेश कुमार राय, रूद्र भार्गव, विशाल सिंह, सुनील शर्मा, नाथूराम का नामांकन सही पाया गया है।
विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस में 24 नामांकन पत्र सही पाये गये, जिसमें 
चंद्रभान सिंह यादव बहुजन समाज पार्टी, 
देवेन्द्र कुमार जैन भारतीय जनता पार्टी, 
रामसिंह यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, 
अशोक शर्मा बहुजन संघर्ष दल, 
केहर सिंह कुशवाह किसान मजदूर प्रजा पार्टी, 
यशवंत सिंह यादव समाजवादी पार्टी, 
शिवकुमार शर्मा शिवसेना 
तथा शेष निर्देलीय अजय कुमार, जगदीश सिंह यादव, जनवेद, जितेन्द्र कुमार जैन, जुम्मा खांन, दिनेश कुमार जाटव, देवेन्द्र गर्ग, देवेन्द्र जैन, देवेन्द्र लोधी, पंकज कुमार जैन, विजेन्द्र सिंह, महाराज सिंह कुशवाह, महेन्द्र सिंह यादव, रामकृष्ण दांगी, रामसिंह दादा पुत्र भगवान लाल, रामसिंह दादा पुत्र हजरा, संजीव रघुवंशी का नामांकन सही पाया गया है। 
इस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी रामसिंह यादव को रामसिंह दद्दा कहा जाता है और मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए रामसिंह दादा नाम के दो लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है।