कोलारस से कांग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन

shailendra gupta
शिवपुरी/कोलारस- प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए यूं तो सभी कांग्रेसी एकजुट थे लेकिन अंचल की बात की जाए तो यहां से कोलारस क्षेत्र में कांग्रेसियों ने सर्वाधिक शक्ति प्रदर्शन किया।
जिसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व मण्डी अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, सीताराम रावत, धर्मेन्द्र रावत पड़ौरावाले आदि जुट रहे इन सभी ने मिलकर क्षेत्र से अपने प्रतिनिधित्व के रूप में कांग्रेसियों से भरे चार पहिया वाहनों को कोलारस से ग्वालियर के लिए रवाना किया।

जिसमें हजारों कांग्रेसी कोलारस क्षेत्र से राहुल की आमसभा में शामिल हुए। इन सभी कांग्रेसियों का एक ही ध्येय था कि एक बार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना आशीर्वाद प्रदान कर दें हालांकि कितने भी दावेदार हों उनमें से एक को ही टिकिट मिलना तय है लेकिन अपनी पिऊिल्डिंग जमाने में सभी माहिर है यही कारण है कि आज भी कांग्रेसियों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बना हुआ है।

चर्चाओं पर यदि गौर किया जाए तो कोलारस से रामसिंह यादव पहले नंबर पर है तो वहीं दूसरे नंबर पर बैजनाथ सिंह यादव और रविन्द्र शिवहरे भी नए उमीदवारों में शामिल है जब तक कांग्रेस पार्टी द्वारा फायनल सूची जारी नहीं की जाती तब तक संभव है हर कोई अपने प्रयासों से टिकिट पाने की जुगत में लगा हो। कुछ ऐसा ही नजारा कोलारस क्षेत्र में देखने को मिल रहा है यहां बसपा से चन्द्रभान सिंह यादव मैदान में होने से कांग्रेसियों की मुसीबतें भी बढ़ी हैलेकिन अन्य समाजों के मतदाताओं को लुभाना कांग्रेसियों को अच्छी तरह से आता है यही वजह है कि अब से सभी कांग्रेसजन अपने-अपने दावों के अनुसार टिकिट की कतार में है देखना होगा कि प्रदेश नेतृत्व यहां किसे मौका देता है या केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने कोटे से अपने चहेते को निकालकर सामने लाते है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!