बंधुआ मजदुरी के लिए बंदुक की नोक पर तीन आदिवासियो का किया अपहरण

shailendra gupta
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है भैंस चोरी की शंका पर दबंग गुर्जरों की टोली ने बीते रोज सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर से तीन आदिवासियों को उनके घरों से उठाए जाने का मामला सामने आया है। सहरिया क्रांति की सूचना पर पुलिस अधीक्षक एम.एस. सिकरवार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए,तीनो अदिवासियो को गुर्जरो से मुक्त करा लिया है एंव जिस मकान में आदिवासियो को बंधक बना कर रखा था उसके मालिक को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है।

  सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपरा थाना अंतर्गत ग्राम मंड़ेवा के कुछ गुर्जर समुदाय के लोगो ने 28 तारिख की हाथियारो से लैस होकर एक जीप में आधी रात सुभाषपुरा थाने के  सीमा में आने वाले आदिवासियो के ग्राम वीरपुर पर हमला कर दिया। पहले तो गुर्जर समाज के लोगो ने इस आदिवासी बस्ती में आदिवासियो को सोते से जगाया और पुलिसिया स्टाईल में पूछताछ करने लगे कि हमारी भैंसे चोरी हो गई है और हमें सुत्रो से जानकारी मिली है कि भैंसे तुमने ही चोरी की है जब आदिवासियो ने भैंसे चोरी होने के मामले में कोई जानकारी नही है इस पर गुर्जरो ने फिल्मी स्टाईल में बंदुको की नोक पर तीन आदिवासी को अपनी गाड़ी में डाल कर ले गयें।

सूत्रो का कहना है कि भैंस चोरी का तो केवल बहना था भान सिंह गुर्जर, स्वरूप सिंह, पंजाब सिंह, रामवरण सिंह गुर्जर ने एक सोची समक्षी रणनीति के तहत, मंगलिया आदिवासी उसके पुत्र मोहन और महेन्द्र को भी उठाया। ये गुर्जर इन आदिवासी व इस बस्ती पर अपनी तहशत दिखाकर बधंआ मजदुरी करना चाहते थे इसी कारण इन गुर्जरो ने ये वारदात कारित की।

     सर्वप्रथम उगवा किये गये मंगालिया की पत्नि सवोबाई ने आज सहरिया क्रांति को दी। सहरिया क्रांति के सदस्यों ने पुलिस कप्तान एम.एस. सिकरवार को घटनाक्रम से अवगत कराया जिसे उन्होंने गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही की और एसडीओपी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आज जब सुभाषपुरा के मड़ेवा गाँव में छापामारी की तो सुलेमान गुर्जर के घर से बंधक बने उक्त तीनों आदिवासियों को बरामद कर उन्हें बंधन मुक्त कराया और सुलेमान को भी गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इन गुर्जरों की भैंसें चोरी चली गईं थीं। इस मामले में शंका के आधार पर ये गुर्जर मंगलिया आदिवासी को उठाकर ले गए थे जो कि पूर्व में मड़ेवा गाँव में रहता था।  पुलिस ने इस मामले में भान सिंह गुर्जर, स्वरूप सिंह, पंजाब सिंह, रामवरण सिंह गुर्जर के खिलाफ सुभाषपुरी थाने में, आपराध क्रंमाक 166-13 पर धारा 342,384,334 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!