सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ. रमेश पाण्डेय

शिवपुरी-सर्व ब्राह्मण महसभा की गत दिवस भगवान व्रह्मा की नगरी पुष्कर (राज.) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई जिमसें 15 राज्यों के ब्राह्मणों ने भाग लिया।
जिसमें सर्व सम्मति से डॉ. रमेश पाण्डेय रमलाचार्य को सर्व ब्राह्मण सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। पाण्डेय विगत 7 वर्षो से ब्राह्मण महासभा के मध्य प्रदेश प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे थे।

पाण्डेय को सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीओं ने बधाई दी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. राजेन्द्र शर्मा (गाजियाबाद) राष्ट्रीय महामंत्री पं. सुभेश शर्मन, दिल्ली, राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. दिनेश गुरूजी इंदौर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पं. महेश चन्द्र अवस्थी एवं सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने बधाई दी।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!