रिश्ते में रार: देवर ने की भाभी की हत्या

shailendra gupta
शिवपुरी-आज के समय में हर रिश्ता कहीं ना कहीं विश्वास की डोर से कमजोर होता जा रहा है और यही रिश्ते आपस में कलंकित भी हो रहे है। अधिकांशत: जमीनी विवाद हत्या का कारण बनते है और बाद में सिवाय पछतावे कुछ नहीं रह जाता है।
बीती 13 अक्टूबर की रात जिले के मायापुर थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम धपोरा में भी मिली महिला की लाश के मामले में जब पुलिसने विवेचना की तो पता चला कि उसकी हत्या उसके ही अपने देवर ने की है। हालांकि इस मामले में भाई ने भी अपने ही भाई पर आरोप लगाया और पुलिस की सुई मृतका के देवर पर जाकर रूकी जहां पूछताछ के दौरान पता चला कि देवर ने ही जमीनी विवाद के चलते अपनी भाभी को मौत के घाट उतारा है। इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से भी मिली है जिसमें गला दबाने से मृतका की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी देवर के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 13 अक्टूबर को मृतिका संपतबाई का पति हरिराम लोधी पत्नी को अकेला छोड़कर ससुराल गया हुआ था। उसी दिन रात्रि में संपतबाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सुबह जब उसका पति वापिस लौटा तो किसी ने घर का दरवाजा नहीं खोला। जिस पर हरिराम को संदेह हुआ और वह पड़ोसी की छत से अपने घर में दाखिल हुआ। 

जहां आंगन में संपतबाई की लाश पड़ी हुई थी। पत्नी की मौत के बाद हरिराम ने हत्या की आशंका जाहिर की और अपने भाई शिवराज पुत्र अनरत् सिंह लोधी पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। हरिराम ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद के चलते शिवराज ने उसकी पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने हरिराम के आरोपों की जब जांच शुरू की तो जांच में शिवराज के खिलाफ लगे आरोप सत्य पाए गए। साथ ही पीएम रिपोर्ट में भी मृतिका संपतबाई गला दबाकर हत्या होना सिद्ध हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिवराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!