हत्यारोपी सौतेली मॉं को गोली मारी

शिवपुरी। आठ माह पूर्व अपने 7 साल के बेटे को ड्रम में डुबोकर मारने के आरोप में जेल से जमानत पर आई सौतेली मां को उसके पति ने फोरलेन हाईवे पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात गोली मार दी।

बाजु में धंसी गोली के साथ महिला रात भर पडी रही, सुबह स्थानीय लोग उसे थाने ले गये। महिला मायादेवी राजोरिया के अनुसार रविवार को उसका पति राजु उसे डबरा से करैरा लेकर आया था, जिसके बाद निचरौली से आगे माता के दर्शन कराने कही ले जा रहा था।

साथ में देवर भी था, परन्तु रास्ते में सुनसान देखकर दोनो भाइयो ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, पहले पति ने उस पर कट्टे से फायर किया जो महिला के सीधे में जाकर लगा, फिर देवर ने चाकू से गले पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायल महिला मायादेवी के द्वारा बताये गये स्थान से उसके पति राजु की बाईक भी पुलिस ने बरामद कर,करैरा थाने में महिला केे पति  राजु और देवर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया हैं।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!